एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:01

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेस वे का लोकार्पण करेंगे राजनाथ

लखनऊ, 11 जुलाई (वार्ता) रक्षा मंत्री एवं स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह 13 जुलाई को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ आएंगे। अपने दौरे के दौरान वह किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वह लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे और सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि रक्षा मंत्री सोमवार को प्रातः 10:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे केजीएमयू जाएंगे। यहां वह सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित 22वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनाथ एक्सप्रेसवे लोकार्पण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/07/26 10:15
पिछला अपडेट
11/07/26 10:15
स्थान
India