एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:30

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रतापगढ़, 02 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अंबेडकर चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में कांग्रेस के झंडे और तख्तियां लिये कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की गयी। इस अवसर…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति कांग्रेस प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/09/26 13:14
पिछला अपडेट
02/09/26 13:14
स्थान
India