एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:11

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

वाराणसी, 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मुख्य द्वार पर ही रोक दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राजनीति कांग्रेस प्रदर्शन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/06/26 10:46
पिछला अपडेट
24/06/26 10:46
स्थान
India