एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:53

करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव

गोरखपुर, 11 अगस्त (वार्ता) रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का प्रायोगिक आधार पर करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 02 मिनट का अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि इसके फलस्वरूप लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 16 अगस्त से चलने वाली 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 21.53 बजे पहुँचकर 21.55 बजे छूटेगी तथा बलिया से 17 अगस्त, 2026 से चलने वाली 11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 13.13 बजे पहुँचकर 13.15 बजे छूटेगी।
उदय प्रदीप
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
96
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
राष्ट्रीय ट्रेन ठहराव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
11/08/26 06:44
पिछला अपडेट
11/08/26 06:44
स्थान
India