एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:42

नीति तारा टूलकिट से मिलेगी विकास योजनाओं को नई रफ्तार

कौशांबी 24 जुलाई (वार्ता) विकास भवन परिषद स्थित सरस हाल में शुक्रवार को नीति आयोग द्वारा विकसित 'नीति तारा' टूलकिट के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को बताया गया कि 'नीति तारा' एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से संबंधित विभाग अपनी-अपनी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे। विभागों को उपलब्ध कराए गए आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से वे अन्य विभागों की प्रगति रिपोर्ट का भी अवलोकन कर सकेंगे, जिससे विभागीय समन्वय और अधिक सुदृढ़ होगा। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विकास टूलकिट रफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/07/26 12:45
पिछला अपडेट
24/07/26 12:45
स्थान
India