एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:30

फैजुल्लागंज में तीन दिन से अघोषित बिजली कटौती, विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र

लखनऊ, 19 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ उत्तर से भाजपा विधायक डॉ. नीरज बोरा ने अपने विधानसभा क्षेत्र फैजुल्लागंज में पिछले तीन दिन से जारी अघोषित बिजली कटौती पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। डॉ. बोरा ने पत्र में लिखा है कि फैजुल्लागंज के चारों वार्ड में पिछले तीन दिन से लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे जनता बेहाल है और लोगों में आक्रोश है। डॉ. बोरा ने कहा कि अधिकारी वस्तुस्थिति स्पष्ट करें और तत्काल विद्युत आपूर्ति समस्या का समाधान सुनिश्चित कराएं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
विधायक बिजली पत्र
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/05/26 12:44
पिछला अपडेट
19/05/26 12:44
स्थान
India