एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 10:19

सपा का प्रतिनिधिमंडल रामपुर में जौहर विश्वविद्यालय का करेगा दौरा

लखनऊ, 22 जुलाई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को रामपुर जाकर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की स्थिति का जायजा लेगा। जिला प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर की 28 इमारतों को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद यह दौरा तय किया गया है। सपा ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल रामपुर के जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा और विश्वविद्यालय में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सपा रामपुर विवि
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/07/26 07:38
पिछला अपडेट
22/07/26 07:38
स्थान
India