एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 12/09/26 14:23

सीएम युवा योजना में 34.44 फीसदी ऋण वितरण के साथ अमरोहा प्रदेश में चौथे स्थान पर

अमरोहा,12 सितंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' (सीएम युवा) योजना में अमरोहा जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अपनी प्रशासनिक तत्परता और कार्यकुशलता की धाक जमाई है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 11 सितंबर तक जारी आधिकारिक प्रगति रिपोर्ट में अमरोहा 34.44 प्रतिशत ऋण वितरण के साथ पूरे राज्य में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। जिले ने सितंबर तिमाही के लिए निर्धारित 450 के सीमा-लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए 620 हुनरमंद युवाओं को सीधे ऋण वितरित कर 137.7 फीसदी की उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
सीएम युवा योजना अमरोहा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
12/09/26 12:48
पिछला अपडेट
12/09/26 12:48
स्थान
India