एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 14:02

स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने राजमार्ग में लगाया जाम

फिरोजाबाद, 24 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को नगर के सुहाग नगर क्षेत्र स्थित बिजली घर पर आक्रोशित महिलाओं ने तोड़फोड़ की और बाद में आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत सुहाग नगर आवास विकास कॉलोनी स्थित बिजली घर पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और स्मार्ट मीटर व्यवस्था के विरोध में हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। इसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाएं आगरा हाईवे पर पहुंच गईं और सड़क जाम कर दी।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
स्मार्ट मीटर विरोध
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
24/04/26 00:00
पिछला अपडेट
24/04/26 00:00
स्थान
India