एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। 09/09/26 09:44

अवैध कट और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से हाईवे बने हादसों के केंद्र, गजरौला में ट्रॉमा सेंटर खुलेगा

अमरोहा, 21 जुलाई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के अमरोहा और मुरादाबाद जिलों से गुजरने वाले राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर अवैध कट, सर्विस रोड का अभाव, अतिक्रमण और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रहे हादसों के चलते हरिद्वार-बिजनौर-धनौरा-बदायूं स्टेट हाईवे-51 को स्थानीय स्तर पर 'खूनी सड़क' कहा जाने लगा है। श्रावण मास और महाशिवरात्रि के दौरान हरिद्वार से जल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िए मंडी धनौरा होते हुए इस मार्ग से गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए 20 जुलाई को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
हाईवे हादसे अमरोहा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
21/07/26 09:21
पिछला अपडेट
21/07/26 09:21
स्थान
India