एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
असम की नागांव लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने बनायी बढ़त
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 07:51
India
गुवाहाटी, 09 अक्टूबर (वार्ता) असम की नागांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देवाशीष शर्मा भारी बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर बाद 12:30 बजे तक नागांव लोकसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा को 2,80,771 वोट मिले हैं। वह एआईयूडीएफ प्रमुख मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल से 86,496 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि श्री अजमल को अब तक हुई मतगणना में 1,94,275 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार सिबामनी बोरा 48,830 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उल्लेखनीय है कि नागांव सीट…