एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आंध्र प्रदेश में चक्रवात 'मुरासू' का असर , प्रकाशम और बापटला जिलों में बिजली ढांचा क्षतिग्रस्त
प्रकाशित तिथि: 03/11/26 16:52
India
विजयवाड़ा, 03 नवंबर (वार्ता) आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एपीसीपीडीसीएल) के अधिकार क्षेत्र वाले कई इलाकों, विशेष रूप से प्रकाशम और बापटला जिलों में चक्रवात 'मुरासू' के कारण बिजली वितरण बुनियादी ढांचे को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है। एपीसीपीडीसीएल के सीएमडी पी पुल्ला रेड्डी ने मंगलवार को यहां मीडिया को बताया कि चक्रवात 'मुरासू' के प्रभाव से 211 '33/11' केवी सबस्टेशन, 106 '33 केवी' फीडर, 270 '33 केवी' बिजली के खंभे, 825 '11 केवी' फीडर, 1,530 '11 केवी' बिजली के खंभे और 950 'एलटी' बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गये हैं। श्री पुल्ला रेड्डी ने जानकारी दी कि चक्रवात…