एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, November 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पश्चिम बर्धमान में मतदाता संख्या में 88 हजार से अधिक की वृद्धि, एसआईआर श्रेणी के 1.33 लाख मामले लंबित
प्रकाशित तिथि: 04/11/26 18:52
India
आसनसोल, 04 नवंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन ने एक अक्टूबर तक के अद्यतन आंकड़े जारी किए गए हैं, जिसके अनुसार बीते साढ़े पांच महीनों में जिले में 88,698 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही जिले में पंजीकृत मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर 19,77,649 हो गई है। पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी एस. पोन्नमबलम ने फोटो मतदाता सूची के आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें सभी राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया गया था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, 15 मार्च को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में 18,88,698 मतदाता दर्ज थे, जिसकी…