एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 26, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ऊधमसिंह नगर में फर्जी दस्तावेजों से एमबीबीएस दाखिले का नेटवर्क उजागर, दो गिरफ्तार
प्रकाशित तिथि: 26/09/26 11:30
India
रूद्रपुर, 26 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में फर्जी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए छात्रों को एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। गदरपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित फर्जी स्थायी निवास, जाति और अनाथ प्रमाण-पत्र तैयार कराने के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, खतौनी, परिवार रजिस्टर और विद्युत बिल समेत कई दस्तावेजों में कूटरचना करते थे। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे और निशानदेही से दो मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और एसएसडी बरामद की है। गदरपुर के राजस्व निरीक्षक विनोद कुमार की…