एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 27, 2026

ऋषिकेश में चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही गंगा

ऋषिकेश 27 सितंबर (वार्ता) उत्तराखंड में तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर पहुंचने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। रविवार को शाम चार बजे त्रिवेणी घाट पर गंगा का जलस्तर 339.85 मीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित चेतावनी रेखा 339.50 मीटर से 15 सेंटीमीटर अधिक है। हालांकि गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान 340.50 मीटर से 65 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें गंगा घाटों एवं तटीय क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की ओर से लाउडस्पीकर के माध्यम से…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड गंगा चेतावनी रेखा
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 13:25
पिछला अपडेट
27/09/26 13:25
स्थान
India