एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हरिद्वार में जनसुनवाई में 56 शिकायतें दर्ज, 26 का मौके पर निस्तारण
प्रकाशित तिथि: 27/04/26 00:00
India
हरिद्वार, 27 अप्रैल (वार्ता ) उत्तराखंड के हरिद्वार जिलावासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 56 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 26 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, राशन, अतिक्रमण, जलभराव एवं पेयजल जैसी विभिन्न समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई फरियादियों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मुद्दों को लेकर प्रार्थना…