एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 13, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ उच्च स्तरीय बैठक की
प्रकाशित तिथि: 13/10/26 19:44
India
देहरादून 13 अक्तूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में मंगलवार देर रात तक प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों ( एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (एसएसपी) के साथ लगभग चार घंटे लंबी मैराथन उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में विकास कार्यों की प्रगति, जन सुविधाओं, कानून-व्यवस्था, आगामी त्योहारों की तैयारियों, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन संबंधी कार्यों, जिला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन तथा हरिद्वार अर्धकुंभ-2027 की तैयारियों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुखी तरीके से पूरे किए जाएं।…