एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ऋषिकेश में 'नमो सेवा, अनकही कहानियां' कार्यक्रम, मोदी के 25 वर्ष के राजनीतिक सफर पर मंथन
प्रकाशित तिथि: 17/10/26 07:37
India
ऋषिकेश, 17 अक्टूबर, (वार्ता) उत्तराखंड के ऋषिकेश में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास में शनिवार को आयोजित 'नमो सेवा, अनकही कहानियां' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर के 25 वर्ष, जनसेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जुड़े पहलुओं पर चर्चा की गई। सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित आयोजन में उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत, मेजर गोविंद सिंह रावत, रोहित भारद्वाज और सुयश मिश्रा के साथ मां सरस्वती के चित्र…