एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, September 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक पर बचाव अभियान सफल, 67 पर्वतरोहियों को सुरक्षित निकाला
प्रकाशित तिथि: 29/09/26 11:51
India
देहरादून/उत्तरकाशी, 29 सितम्बर (वार्ता) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला के दुर्गम एवं अत्यधिक ऊंचाई वाले कालिंदी ट्रैक क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर फंसे पर्वतराेहियों को सुरक्षित निकालने के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के नेतृत्व में भारतीय सेना, युकाडा, पैरामिलिट्री बल, पुलिस, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य बचाव इकाइयों के साथ समन्वित रूप से चलाया गया व्यापक बचाव अभियान मंगलवार को सफलतापूर्वक पूर्ण हो गया है। बचाव अभियान के दौरान विभिन्न ट्रैक रूटों से कुल 67 पर्वतराेहियों को सकुशल निकाला गया। जिनमें ऑडेन कोल से 29 पर्वतराेही, कालिंदी खाल से 19 पर्वतराेही, माउंट जॉगिंग से आठ पर्वतराही, वासुकी ताल के 11…