एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 30, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, ऊधम सिंह नगर जिले के 73,837 किसानों के खाते में पहुंचे 14.76 करोड़ रुपये
प्रकाशित तिथि: 30/10/26 11:04
India
रूद्रपुर, 30 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त शुक्रवार को जारी कर दी गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से डीबीटी के माध्यम से यह किस्त जारी की। इस मौके पर ऊधम सिंह नगर जिला में भी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विभिन्न न्याय पंचायतों, विकासखंडों और जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन में देखा गया। मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. वीकेएस यादव ने बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 80,511 किसान पंजीकृत हैं। 24वीं किस्त के रूप में 73,837 पात्र किसानों के बैंक खातों में कुल 14,76,74,000 रुपये की धनराशि भेजी गई है। मुख्य…