एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

श्रीनगर में पुलिस की निशानेबाजी प्रतियोगिता का आगाज, 12 टीमों के 120 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे दमखम

पौड़ी, 22 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड पुलिस की 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय/वाहिनी राइफल, रिवॉल्वर एवं पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता-2026 का गुरुवार को श्रीनगर स्थित एसएसबी की केदार फायरिंग रेंज में भव्य शुभारंभ हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पौड़ी सर्वेश पंवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों और वाहिनियों की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें 120 से अधिक पुलिसकर्मी निशानेबाजी में अपनी दक्षता और सटीक लक्ष्यभेदन क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का समापन 24 अक्टूबर को होगा। शुभारंभ अवसर पर एसएसपी पंवार ने विभिन्न जनपदों एवं वाहिनियों से पहुंचे टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
उत्तराखंड पुलिस निशानेबाजी प्रतियोगिता
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 11:00
पिछला अपडेट
22/10/26 11:00
स्थान
India