एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
हाईस्कूल में अक्षत, इंटरमीडिएट में गीतिका एवं सुशीला ने मारी बाजी
प्रकाशित तिथि: 25/04/26 00:00
India
उत्तराखंड बोर्ड के परिणाम घोषित रामनगर, 25 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने शनिवार को हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। हाईस्कूल में अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया जबकि इण्टरमीडिएट में गीतिका पंत और सुशीला मेंहदीरत्ता ने संयुक्त रूप से 98 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत की मौजूदगी में परीक्षा परिणाम जारी किए गए। परिणामों के अनुसार, हाईस्कूल परीक्षा में कुल 1,12,266 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1,08,983 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 1,00,373 परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित…