एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
वनवासी कल्याण आश्रम की आमसभा में जनजातीय उत्थान के लिए लिए अहम निर्णय
प्रकाशित तिथि: 25/10/26 14:18
India
भिवानी, 25 अक्टूबर (वार्ता ) वनवासी कल्याण आश्रम, हरियाणा की प्रांत स्तरीय आमसभा भिवानी स्थित एकलव्य छात्रावास के सभागार में आयोजित की गई। इसमें प्रदेश के करीब 15 जिलों से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करने के साथ जनजातीय समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई। सभा में हिसार, रोहतक, जींद, कैथल, फरीदाबाद, मानेसर, पानीपत, करनाल, चीका, गुरुग्राम, रेवाड़ी, सिरसा और भिवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वक्ताओं ने विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को…