एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर ओडिशा पुलिस 21 सितंबर से चलायेगी प्रदेशव्यापी 'दमन' अभियान

भुवनेश्वर, 19 सितंबर (वार्ता) आगामी त्योहारी सीजन के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए ओडिशा पुलिस 21 सितंबर से 30 सितंबर तक राज्यव्यापी विशेष अभियान 'दमन' शुरू करेगी। ओडिशा पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस 10 दिवसीय विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान गैर-कानूनी गतिविधियों पर रोक लगाना और अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करना है। अभियान के तहत संदिग्धों और आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। इसके अलावा गैर-जमानती वारंटों की तामील और निवारक कानूनी कार्रवाइयों को प्राथमिकता दी जायेगी। पुलिस…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
ओडिशा त्योहारी सीजन तैयारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 15:08
पिछला अपडेट
19/09/26 15:08
स्थान
India