एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, September 17, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
ओडिशा में छात्र संगठन ने मुफ़्त शिक्षा, किताबें, खाना, छात्रावास और परिवहन की मांग की
प्रकाशित तिथि: 17/09/26 09:18
India
भुवनेश्वर, 17 सितंबर (वार्ता) यूनिवर्सल प्राउटिस्ट स्टूडेंट्स फेडरेशन (यूपीएसएफ) ने ओडिशा सरकार से सभी जरूरी शैक्षणिक खर्चों को शामिल करते हुए पूरी तरह नि:शुल्क शिक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। संगठन ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक ढांचागत सुधारों की भी मांग की है। मुख्यमंत्री को सौंपे गये सात सूत्रीय वाले ज्ञापन में संगठन ने कहा कि सरकार द्वारा प्रवेश और शिक्षण शुल्क माफ करने का फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन इसे अपने आप में 'नि:शुल्क शिक्षा' नहीं कहा जा सकता। संगठन ने कहा कि छात्रों को अभी भी पाठ्यपुस्तकों, वर्दी, छात्रावास, भोजन, परिवहन, डिजिटल सुविधाओं, परीक्षा शुल्क…