एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, November 7, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
आठ साल बाद ओडिशा में अंतरराष्ट्रीय रग्बी की वापसी, भुवनेश्वर में 14-15 नवंबर को होगी एशिया रग्बी अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप
प्रकाशित तिथि: 07/11/26 09:25
India
भुवनेश्वर, 07 नवंबर (वार्ता) ओडिशा में आठ साल के अंतराल के बाद अंतरराष्ट्रीय रग्बी की वापसी होने जा रही है। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 14 और 15 नवंबर को एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस चैंपियनशिप में भारत, हांगकांग चीन, श्रीलंका, मलेशिया, उज्बेकिस्तान, थाईलैंड, सिंगापुर, चीनी ताइपे, नेपाल और जॉर्डन सहित 10 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 10 और महिला वर्ग में सात टीमें भाग लेंगी। खेल एवं युवा सेवा विभाग, रग्बी इंडिया और ओडिशा रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित एक कार्यक्रम में…