एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 9, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
कर्नाटक में मतदाता सूची से नाम हटाने के विवाद की जांच के लिए एसआईटी गठित करने पर विचार
प्रकाशित तिथि: 09/10/26 09:11
India
बेंगलुरु, 09 अक्टूबर (वार्ता) कर्नाटक सरकार मतदाता सूची में कथित तौर पर हेरफेर करने के प्रयासों की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने पर विचार कर रही है। आरोप है कि बड़ी संख्या में फॉर्म-7 आवेदन देकर मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की गई। इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा जनता दल (सेक्युलर) के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदाताओं के नाम सामूहिक रूप से हटाने के लिए दिए गए संदिग्ध फर्जी आवेदनों को लेकर बेल्लारी, बेंगलुरु, बीदर, बेलगावी, चिकमगलूर, दक्षिण कन्नड़, मैसूर, विजयपुरा…