एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 23, 2026

कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए 23 अक्टूबर को होगा मतदान

बेंगलुरु, 23 सितंबर (वार्ता) कर्नाटक विधान परिषद की चार सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। इन चार सीटों में दो स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। चुनाव आयोग ने बुधवार को द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा कर दी। कर्नाटक उत्तर-पूर्व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की शशीला जी. नमोशी, बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पुट्टन्ना, कर्नाटक दक्षिण-पूर्व स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चिदानंद एम. गौड़ा और कर्नाटक पश्चिम स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एस.वी. संकानुरा का कार्यकाल 11 नवंबर, 2026 को समाप्त होगा। चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख छह अक्टूबर है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
कर्नाटक परिषद चुनाव
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
23/09/26 14:23
पिछला अपडेट
23/09/26 14:23
स्थान
India