एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, September 19, 2026

जलवायु आपदा प्रबंधन के लिए राज्यों को मिले अग्रिम वित्तीय सहायता: कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी

तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर (वार्ता) केरल के कृषि मंत्री टी. सिद्दीकी ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह केवल कृषि नुकसान होने के बाद मुआवजा देने के बजाय जलवायु से जुड़ी आपदाओं से बचाव और पूर्व तैयारियों के लिए राज्यों को अग्रिम पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करे। तिरुवनंतपुरम में आयोजित दक्षिणी क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री सिद्दीकी ने कहा कि केरल जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों का सामना कर रहा है। राज्य में रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जबकि दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
केरल कृषि आपदा प्रबंधन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/09/26 15:12
पिछला अपडेट
19/09/26 15:12
स्थान
India