एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 19, 2026

तेलंगाना के शमशाबाद में एटीएम चोरी मामले में एक गिरफ्तार, चार फरार

हैदराबाद, 19 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना के शमशाबाद क्षेत्र के टास्क फोर्स पुलिस ने स्थानीय पुलिस और राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर शमशाबाद के पास सतामब्रई में एक्सिस बैंक के एटीएम से 7.40 लाख रुपये की चोरी में शामिल एक अंतर-राज्यीय गिरोह के कथित सदस्य को गिरफ्तार किया है। राजस्थान के अलवर जिले का निवासी आरोपी राशिद उर्फ काकू (34) को तकनीकी सबूतों एवं फोन रिकॉर्ड के आधार पर शमशाबाद के गोलापल्ली क्रॉस-रोड्स के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने 4,500 रुपये नकद, एक सैंट्रो कार, एक पल्सर मोटरसाइकिल, एक गैस कटर, एक गैस सिलेंडर और दो मोबाइल फोन जब्त किए…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना एटीएम चोरी गिरफ्तारी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
19/10/26 18:39
पिछला अपडेट
19/10/26 18:39
स्थान
India