एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 4, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
न्यायमूर्ति नाथ ने बच्चों के लिए एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया
प्रकाशित तिथि: 04/10/26 18:35
India
हैदराबाद, 04 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने बच्चों के लिए सुरक्षित डिजिटल बचपन सुनिश्चित करने के मकसद से परिवारों, स्कूलों, टेक्नोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म और न्याय संस्थानों को मिलाकर एक समन्वित दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया है। न्यायमूर्ति नाथ ने हैदराबाद में दो दिवसीय नालयस दक्षिण क्षेत्र कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में बोलते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा का दायरा डिजिटल दुनिया तक भी बढ़ना चाहिए, जहाँ बच्चों को ग्रूमिंग, साइबरस्टॉकिंग, पहचान की चोरी , तस्करी, साइबरबुलिंग और बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री के प्रसार…