एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 22, 2026

शिव प्रताप शुक्ला ने अमित शाह को दी जन्मदिन की बधाई

हैदराबाद, 22 अक्टूबर (वार्ता) तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने गुरुवार को अपनी और प्रदेशवासियों की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।
राज्यपाल ने श्री शाह के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, खुशी और समृद्धि की कामना की और श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी से उनके कल्याण और देश की सेवा जारी रखने का आशीर्वाद मांगा।
लोक भवन की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि श्री शाह के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में देश विकास और समृद्धि में आगे बढ़ता रहेगा।
जांगिड़ उप्रेती
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना शुक्ला शाह जन्मदिन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/10/26 06:04
पिछला अपडेट
22/10/26 06:04
स्थान
India