एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, October 25, 2026

मेडक में टीजीएसआरटीसी बस और लारी के बीच टक्कर में 15 लोग घायल

मेडक, 28 अप्रैल (वार्ता) तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीजीएसआरटीसी) की एक बस मेडक-कोलचारम नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान अनाज से लदी लारी से टकरा गयी, जिससे कम से कम 15 लोग घायल हो गये। इनमें से तीन की हालत नाजुक है।

यह हादसा मंगलवार को तब हुआ, जब बस हैदराबाद से बोधन जा रही थी। पुलिस ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए मेडक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।

आलम जितेन्द्र

वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
89
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
तेलंगाना सड़क दुर्घटना घायल
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
28/04/26 00:00
पिछला अपडेट
28/04/26 00:00
स्थान
India