एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 20, 2026

धामी ने सपत्नीक शारदीय नवरात्र की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन

देहरादून, 20 अक्टूबर (वार्ता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ मंगलवार को शारदीय नवरात्र की महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास में विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में नौ कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने मां भगवती से प्रदेश की उन्नति एवं समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व मातृशक्ति की आराधना और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
धामी महानवमी पूजन
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/10/26 08:23
पिछला अपडेट
20/10/26 08:23
स्थान
India