एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

एनआईए को आशंका, बंगाल का इमाम जेएमबी से जुड़े नये संगठन के लिये कर रहा था काम

कटवा (पूर्व बर्धमान), 02 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के आतंकी संबंधों के आरोप में वरिष्ठ इमाम पियार मोहम्मद शेख की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कुलुट और पालिशग्राम गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। जांच एजेंसी का मानना है कि शेख पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बंगलादेश (जेएमबी) के नये चेहरे 'इमाम महमूद काफिला' (आईएमके) के लिए काम कर रहा था। मंगलकोट के पालिशग्राम मस्जिद के 'इमाम साहब' के रूप में पहचान रखने वाले शेख की गिरफ्तारी से स्थानीय लोग हैरान हैं। उनके परिजनों का दावा है कि वे बेकसूर हैं…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बंगाल इमाम जेएमबी
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 20:10
पिछला अपडेट
02/10/26 20:10
स्थान
India