एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, September 21, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
स्वतंत्रता सेनानी एतुकुरी कृष्णमूर्ति का निधन
प्रकाशित तिथि: 21/09/26 05:44
India
हैदराबाद, 21 सितंबर (वार्ता) स्वतंत्रता सेनानी और वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एतुकुरी कृष्णमूर्ति (104) का रविवार रात हैदराबाद के केयर बंजारा अस्पताल में निधन हो गया। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तेलंगाना राज्य सचिव और विधायक कूनमनेनी सांबाशिवा राव ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को सोमवार सुबह 10:30 बजे से लोगों के अंतिम दर्शन के लिए भाकपा तेलंगाना राज्य कार्यालय, मखदूम भवन में रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार दोपहर 3:00 बजे जुबली हिल्स स्थित महाप्रस्थानम में किया जाएगा।