एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Tuesday, October 6, 2026

हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर में जीता कांस्य पदक

आइची नागोया, 27 सितंबर (वार्ता) भारत की हरिता भद्रा ने महिला 200 मीटर फाइनल में 23.20 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। उन्होंने फिनिश लाइन पर शानदार तरीके से डाइव लगाते हुए चौथे स्थान पर रहने वाली एथलीट को सिर्फ 0.01 सेकेंड के अंतर से पीछे छोड़ा।
आइची-नागोया में 100 मीटर दौड़ का रजत पदक जीतने वाली सिंगापुर की शांति परेरा ने 22.78 सेकेंड के सीजन के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि चीन की चेन युजी ने 22.93 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।
राज
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
95
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल एथलेटिक्स 200 मीटर
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
27/09/26 10:48
पिछला अपडेट
27/09/26 10:48
स्थान
India