एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 3, 2026

प्रणवी उर्स ने गोल्फ में जीता स्वर्ण पदक, महिला टीम ने रजत

आइची-नागोया (जापान) 03 अक्टूबर (वार्ता) एशियाई खेल 2026 में शनिवार को भारत की प्रणवी उर्स ने गोल्फ में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। वह चैंपियन बनने वाली पहली भारतीय महिला है। इसी के साथ प्रणवी उर्स ने महिला टीम स्पर्धा में भारत को रजत पदक दिलाया। आज यहां प्रणवी उर्स ने 18वें होल पर 'पार' स्कोर के साथ संयम बनाए रखा और 15-अंडर 265 के स्कोर पर टूर्नामेंट खत्म किया। वह सिंगापुर की शैनन ज़ुआन यिन टैन और चीन की यिन रुओनिंग से एक शॉट आगे रहीं। इन दोनों खिलाड़ियों ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल गोल्फ
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
03/10/26 04:31
पिछला अपडेट
03/10/26 04:31
स्थान
India