एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पांच फ्रेंचाइजी ने देवांक दलाल और आशु मलिक समेत 10 खिलाड़ियों को किया रिटेन
प्रकाशित तिथि: 15/10/26 10:34
India
नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (वार्ता) कबड्डी चैंपियंस लीग (केसीएल) के सीजन-2 से पहले पांच फ्रेंचाइजी ने देवांक दलाल, आशु मलिक समेत 10 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। लीग के आगामी सीजन के लिए अब सभी टीमों की नजरें 17 अक्टूबर, 2026 को होने वाली खिलाड़ी नीलामी पर हैं। भिवानी बुल्स ने देवांक दलाल और सौरव संजय को रिटेन किया है, जबकि शुभग्रो हिसार हीरोज ने आशु मलिक को अपनी टीम में बरकरार रखा है। करनाल किंग्स ने अक्षत ढुल और हर्ष वेदपाल, पानीपत पैंथर्स ने नरेंद्र कंडोला और विशाल नरवाल, जबकि गुरुग्राम गुरूज ने राहुल सेतपाल, मंदीप कुमार और साहिल…