एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 15, 2026

बरेका ने 50वें अमृत भारत पुश-पुल लोकोमोटिव का किया निर्माण

वाराणसी, 15 अक्टूबर (वार्ता) बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने अपनी उत्पादन क्षमता और तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए वित्त वर्ष 2026-27 में 50वें अमृत भारत (पुश-पुल) लोकोमोटिव का निर्माण किया है। अमृत भारत ट्रेनों के लिए निर्मित पुश-पुल लोकोमोटिव आधुनिक तकनीक से लैस हैं। ट्रेन के दोनों छोर पर लोकोमोटिव लगाए जाने से परिचालन में सुविधा होती है। अत्याधुनिक लोको कैब, सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, क्रैशवर्दी डिजाइन और बेहतर ब्रेकिंग प्रणाली जैसी विशेषताएं इन लोकोमोटिव को आधुनिक बनाती हैं। बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने कहा कि बरेका में निर्मित प्रत्येक लोकोमोटिव भारत की औद्योगिक आत्मनिर्भरता, नवाचार और तकनीकी उत्कृष्टता…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
बरेका लोकोमोटिव निर्माण
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
15/10/26 11:42
पिछला अपडेट
15/10/26 11:42
स्थान
India