एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Sunday, September 20, 2026

मोदी और मांडविया ने एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों को दी बधाई

मोदी और मांडविया ने एशियाई खेलों में दो रजत पदक जीतने वाले निशानेबाजों को दी बधाई

नयी दिल्ली/ नागोया, (जापान) 20 सितंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांड़विया ने रविवार को एशियाई खेल 2026 में भारत को पहला पदक जीताने वाली महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में दूसरा रजत पदक दिलाने वाली इलावेनिल वलारिवन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मेहनत और टीमवर्क से शानदार नतीजे मिलते हैं। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर सोनम उत्तम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन और विदर्शा के. विनोद पर गर्व है। उनकी कामयाबी आने वाले समय में कई एथलीटों को प्रेरित करेगी: पीएम नरेंद्र मोदी एक अन्य संदेश में श्री मोदी ने लिखा, भारतीय शूटर लगातार हमें गौरवान्वित कर रहे हैं। एशियन गेम्स में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई। यह उनका दिन का दूसरा पदक था, जिससे यह उपलब्धि और भी खास हो गई है।

भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं: पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले डॉ. मांडविया ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, " एशियाई खेल 2026 में भारत का पहला पदक।महिलाओं के 10 मी एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर इलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदर्शा के. विनोद को बधाई। हमारे चैंपियंस और पूरी भारतीय टीम को भविष्य में और भी शानदार सफलताएं मिलें, इसकी शुभकामनाएं।" उन्होंने एक अन्य संदेश में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत जीतने पर इलावेनिल वलारिवन को बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि एलावेनिल वलारिवन (टॉप्स कोर एथलीट), विदर्शा के. विनोद (खेलो इंडिया एथलीट) और सोनम उत्तम मस्कर (टॉप्स डेवलपमेंट एथलीट) वाली भारतीय टीम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में संयुक्त रूप से 1898.0 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल कर रजत पदक जीता। चीन की टीम ने 1904.2 के स्कोर के विश्व रिकॉर्ड साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। मेजबान जापान ने 1897.1 स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।

राम वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
329
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एशियाई खेल लीड मांडविया बधाई
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
20/09/26 11:32
पिछला अपडेट
20/09/26 11:32
स्थान
India