एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026

ईडी ने पटियाला और मोहाली में छापे मारे

ईडी ने पटियाला और मोहाली में छापे मारे

मोहाली 16 सितंबर (वार्ता) पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को पटियाला और मोहाली में एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीम ने आज सुबह पटियाला के फेज-2 स्थित कमर्शियल मार्केट के शोरूम नंबर 8, 9 और 10 में छापेमारी की। इन परिसरों से जुड़ी फ्लाइंग फेदर्स और डीएम वेब बेस्ड सॉल्यूशंस नामक कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

मोहाली मे सुबह 11 बजे तक तक ईडी की कार्रवाई जारी रही। जांच के दौरान अधिकारियों ने परिसरों में मौजूद दस्तावेज, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात खंगाले। कार्रवाई के दौरान पूरी बिल्डिंग को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक छापेमारी के कारण और जांच के संबंध में आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी जारी नहीं की गई है। ईडी की टीम ने मोहाली के आईटी सिटी, सेक्टर-82ए स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर भी छापेमारी की। दोनों स्थानों पर जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी रही।

ईडी किन मामलों और दस्तावेजों की जांच कर रही है, इसका विस्तृत विवरण आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा। अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि इन परिसरों में आईईएलटीएस की आड़ में कथित तौर पर कॉल सेंटर से जुड़ी गतिविधियां चल रही थीं और विदेशियों से ठगी की जा रही थी। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मजीठिया ने इस कार्रवाई को लेकर पंजाब सरकार और कुछ अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।

अमित , जांगिड़ वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
248
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब ईडी छापे
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
16/09/26 07:08
पिछला अपडेट
16/09/26 07:08
स्थान
India