एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Wednesday, September 16, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
बिहार मंत्रिमंडल के फैसलों से विकास की विभिन्न प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने का प्रयास : नीरज शर्मा
प्रकाशित तिथि: 16/09/26 08:25
India
पटना, 16 सितंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने बुधवार को कहा कि बिहार मंत्रिमंडल की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में 15 सितंबर को हुई बैठक में मंजूर 17 प्रस्तावों से धार्मिक पर्यटन, जल प्रबंधन, कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। श्री शर्मा ने कहा कि गया के विष्णुपद मंदिर के समग्र विकास के लिए 2,520 करोड़ रुपये, सोन-फल्गु नदी जोड़ परियोजना के लिए 996.05 करोड़ रुपये तथा बाढ़ प्रबंधन के लिए 1,000 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने कहा…