एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, September 18, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री के चार ट्रक लेकर नेपाल पहुंचा शिरोमणि कमेटी का दल

अमृतसर, 18 सितंबर (वार्ता) नेपाल में आयी भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) का एक दल चार ट्रक राहत सामग्री लेकर शुक्रवार को काठमांडू पहुंचा। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के निर्देश पर नेपाल पहुंचे दल में एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण, ओएसडी सतबीर सिंह, सचिव बलविंदर सिंह काहलवां, अतिरिक्त प्रबंधक सतनाम सिंह झब्बाल और गुरुद्वारा इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह शामिल हैं। राहत सामग्री में जनरेटर, सौर लाइटें, तिरपाल, मच्छरदानियां, कंबल, लोइयां, खेस, चादरें, दरियां और बर्तन सहित दैनिक जरूरत का सामान शामिल है। मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
एसजीपीसी नेपाल राहत सामग्री
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
18/09/26 13:55
पिछला अपडेट
18/09/26 13:55
स्थान
India