एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 12, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
पंजाब की अंतिम मतदाता सूची जारी, 86,038 मतदाता अपात्र घोषित, 7.97 लाख नए नाम जुड़े
प्रकाशित तिथि: 12/10/26 13:21
India
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के बाद 86,038 मतदाताओं को अपात्र घोषित किया गया, जबकि 7,97,263 नए मतदाता अंतिम सूची में शामिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने सोमवार को राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां जारी करते हुए बताया कि अब प्रदेश में कुल 2,01,00,727 मतदाता हैं। यह संख्या 13 अगस्त को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची के 1,93,94,435 मतदाताओं से 3.64 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियों की प्रतियां और उनकी डिजिटल प्रतियां मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंप…