एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 2, 2026

अमृतसर में 10 किलोग्राम हेरोइन, हथियार बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर, 02 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 10 किलोग्राम हेरोइन और 10 अवैध पिस्तौल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में आरोपियों के विदेश में बैठे तस्करों से कथित संबंध सामने आये हैं। आरोपी कथित तौर पर अवैध हथियार और मादक पदार्थ हासिल करने में शामिल थे। इस संबंध में घरिंडा थाने में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी हैं।…

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
100
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब तस्कर गिरफ्तार
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
02/10/26 08:18
पिछला अपडेट
02/10/26 08:18
स्थान
India