एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Monday, October 5, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
सशक्त मेयर और मजबूत निकाय ही बना सकते हैं स्वच्छ सुरक्षित व आत्मनिर्भर शहर: कटारिया
प्रकाशित तिथि: 05/10/26 15:02
India
चंडीगढ़, 05 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया मेयर्स काउंसिल की 118वीं बैठक में शहरी स्थानीय निकायों को पर्याप्त अधिकार, संसाधन, तकनीक और प्रशासनिक क्षमता उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त मेयर, अधिकार संपन्न नगर निकाय और सक्रिय नागरिक ही स्वच्छ, हरित, सुरक्षित, समावेशी और आत्मनिर्भर शहरों के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं। कटारिया ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों में स्वच्छता, पेयजल, सीवरेज, यातायात, कचरा प्रबंधन, प्रदूषण, हरित क्षेत्र, आवास, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं जैसी समान चुनौतियां हैं। मेयरों…