एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Friday, October 23, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
अमृतसर में ड्रग्स, अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़: 2.1 किलोग्राम हेरोइन, सात पिस्तौल बरामद
प्रकाशित तिथि: 18/05/26 10:10
India
अमृतसर, 18 मई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.1 किलोग्राम हेरोइन और सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान खुश कुमार उर्फ भोला (26) निवासी गुरवाली गेट, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और स्नैचिंग के कई मामले दर्ज हैं। बरामद हथियारों में एक 9एमएम ग्लेडिएटर पिस्तौल (तुर्की निर्मित), एक 9एमएम जिगाना एक्स-शॉट, एक .30 बोर ब्रेटा (इटली निर्मित), एक .30 बोर जिगाना (चीन निर्मित), एक .30 बोर पिस्तौल…