एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Saturday, October 24, 2026

जालंधर में एच1एन1 के दो नए मामले, संक्रमितों की संख्या 25 हुई

जालंधर, 22 सितंबर (वार्ता) पंजाब के जालंधर जिले में मंगलवार को एच1एन1 के दो नए मामले सामने आने के बाद इस साल अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 126 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। वर्तमान में दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें एक मरीज फोर्टिस अस्पताल और एक सिविल अस्पताल, जालंधर में उपचाराधीन है।
ठाकुर जितेन्द्र
वार्ता

समाचार विवरण:

कुल शब्द:
75
टाइप:
टेक्स्ट
यूआरएल स्लग:
पंजाब स्वाइन फ्लू
स्रोत:
UNI Varta
कैटेगरी
,
प्रकाशित तिथि
22/09/26 12:55
पिछला अपडेट
22/09/26 12:55
स्थान
India