एक्सक्लूसिव ख़बरें और डेटा, जो मार्केट प्रोफेशनल्स को रखते हैं सबसे आगे। Thursday, October 29, 2026
समाचार
फ़ोटो
वीडियो
इन्फोग्राफिक्स
पुरालेख
डाउनलोड
प्रेस विज्ञप्तियां
त्योहारों पर सुरक्षा होगी चाक-चौबंद, आईजी पंकज नैन ने चार जिलों की पुलिस को किया अलर्ट
प्रकाशित तिथि: 29/10/26 12:56
India
यमुनानगर, 29 अक्टूबर (वार्ता) त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बाजारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगामी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं वीवीआईपी दौरों के मद्देनजर पंचकूला पुलिस कमिश्नर एवं अंबाला रेंज के महानिरीक्षक पंकज नैन ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस कमिश्नरेट पंचकूला तथा अंबाला रेंज के अंतर्गत आने वाले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिलों के एसपी/डीसीपी, डीएसपी/ एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, क्राइम यूनिट्स के प्रभारियों और महत्वपूर्ण शाखाओं के प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने और आमजन को सुरक्षित वातावरण प्रदान…